नई दिल्ली, जनवरी 27 -- दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना के पानी में जहर वाली बात को गलत करार दिया है। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है ताकि लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड की सतर्कता के कारण कथित जहरीला पानी पीने के पानी में मिलने से बच गया। अब दिल्ली जल बोर्ड की ओर से केजरीवाल के दावे को गलत करार दिए जाने के कारण मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का यह आरोप कि हरियाणा ने दिल्ली पहुंचने वाले यमुना के कच्चे पानी में जहर छोड़ा है, तथ्यात्मक रूप से गलत, निराधार और भ्रामक है। इस तरह के झूठे बयानों से दिल्ली के लोगों में भय पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.