नई दिल्ली, जनवरी 28 -- दिल्ली में यमुना के गंदे पानी का मुद्दा मंगलवार को भी गर्म रहा। मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की। भाजपा ने भी केजरीवाल के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उन्हें प्रचार से रोकने के लिए आयोग से गुहार लगाई। शाम को इस विवाद में दिल्ली के उपराज्यपाल की भी एंट्री हो गई। एलजी ने सीएम आतिशी को एक लेटर में कहा कि पानी में जहर मिलाने और नरसंहार के भ्रामक आरोप राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का यह आरोप कि यमुना के पानी में 'जहर' मिलाया जा रहा है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में नरसंहार का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा बयान बेहद आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.