मथुरा, फरवरी 6 -- महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम अपने साथियों के साथ मसानी नाले पर स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण करने पहुंचे। मुकद्दम ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान यमुना में नाले की गंदगी गिरती मिली। जो हालात सामने आए, वे न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि मानवता और आस्था दोनों को झकझोर देने वाले हैं। यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि एसटीपी प्लांट बदहाल अवस्था में पाया गया। प्लांट का संचालन लगभग ठप है, जिसके कारण मसानी नाले की समस्त गंदगी बिना किसी शोधन के सीधे यमुना जी में प्रवाहित हो रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यह प्लांट केवल काग़ज़ों में चलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि नाले और एसटीपी परिसर के आसपास करीब पांच से सात मृत पशु पड़े हुए मिले, जिनकी तस्वीरें व वीडियो मौके पर रिकॉर्ड किए गए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.