गुड़गांव, जनवरी 15 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना में गंदा पानी जाने से रोका जाए। गंदे पानी को सीवर के माध्यम सीवर शोधन संयंत्र में भेजा जाए। अनाधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों में सीईटीपी निर्माण की आवश्यकता को लेकर 10 दिन में रिपोर्ट तैयार की जाए। गुरुवार दोपहर को जीएमडीए के सीईओ ने सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय में 18वीं समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह के अलावा प्रदूषण विभाग, एचएसआईआईडीसी, जीएमडीए के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करें, जिससे न...