प्रयागराज, जुलाई 14 -- नए पुल से शनिवार की सुबह यमुना में कूदने वाले युवक और युवती का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। जल पुलिस व गोताखोरों की टीमों ने सोमवार को भी करीब पांच घंटे तक दोनों की तलाश की। छतनाग से लेकर लीलापुर कछार तक यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जल पुलिस का कहना है कि जलस्तर अधिक है। बहाव भी तेज है। इसके जलते मिर्जापुर और बनारस तक भी दोनों बह कर जा सकते हैं। वहीं, दोनों जिलों की जल पुलिस को सूचित कर दिया गया है। कीडगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों ने एक साथ यमुना में छलांग क्यों लगाई, इसकी अब तक जानकारी नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.