नई दिल्ली, अगस्त 17 -- यमुना नदी में आए उफान ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 42 से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना एक बार फिर से उफान पर है। वहीं, फरीदाबाद में यमुना का पानी निचले इलाके में स्थित घरों में घुस गया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे हथिनीकुंड बैराज से 42,000 और शाम छह बजे 45,736 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। सूर घाट सहित कई जगहों पर पानी भर गया है। यमुना बाजार, मजनूं का टीला सहित निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। 14 स्थानों पर बोट तैनात : आईटीओ, ओखला, किशनकुंज, मजनू का टीला, लोहा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.