मथुरा, मार्च 27 -- मथुरा। यमुना छठ की तैयारी को लेकर नगर निगम प्रशासन जुट गया है। बुधवार देर रात नगर निगम के अधिकारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चला कर बंगाली घाट क्षेत्र में स्थित यमुना की पोपलेन मशीन के माध्यम से सफाई शुरु करा दी। यमुना छठ तीन अप्रेल को मनाया जाएगा। बुधवार को ही श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के द्वारा जिलाधिकारी को यमुना की सफाई के लिए ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए यमुना घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू कराया। पोपलेन मशीन के माध्यम से नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में बंगाली घाट से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। इस अभियान से पूर्व उपस्थित अधिकारियों के द्वारा स्टीमर के माध्यम से घाटों का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल कुमार एवं क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.