कौशाम्बी, जुलाई 31 -- मंझनपुर, संवाददाता। दूसरे प्रांतों में हो रही भारी बारिश की वजह से यमुना में बाढ़ आ सकती है। यमुना के रौद्र रूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी एहतियाती कदम मंझनपुर व चायल एसडीएम ने उठाने शुरू कर दिए हैं। बड़हरी गांव में यमुना के पानी की वजह से संपर्क टूट गया है। रात में स्थिति और खराब हो सकती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसी तरह मध्य प्रदेश में भारी वर्षा से बेतवा नदी उफान पर है। इन दोनों नदियों का पानी यमुना में आ रहा है। यमुना में अधिक पानी आने का खामियाजा कौशाम्बी के लोग भुगत सकते हैं। औरैया में यमुना नदी के रौद्र रूप को देखते हुए बुधवार की रात अचानक शासन से यमुना नदी में बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया गया। इसकी जानकारी होते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.