बागपत, अगस्त 17 -- मवीकलां गांव खादर में यमुना नदी के बीच क्षतिग्रस्त हुई गेल कंपनी की गैस पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य यमुना नदी में आए उफान के कारण नहीं हो सका। रविवार को यमुना नदी ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को अपने आगौस में ले लिया, जिसके चलते गेल कंपनी के इंजीनियर मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर सके। वहीं, दूसरे दिन भी बवाना दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया की गैस आपूर्ति ठप पड़ी रही। दिल्ली के बवाना स्थिति इंडस्ट्रियल एरिया को नेचुरल गैस की सप्लाई दादरी-पानीपत गैस पाइपलाइन से होती है। इसके लिए गेल कंपनी ने बागपत के गौना गांव से दिल्ली के बवाना तक भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछवाई हुई है। यह गैस पाइपलाइन मवीकलां गांव खादर से होते हुए यमुना नदी को पार कर रही है, इसके बाद दिल्ली के बवाना पहुंच रही है। पिछले दिनों यमुना नदी में आए उफान के चलते गैस पाइपलाइन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.