कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- यमुना में अवैध बालू खनन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 'हिन्दुस्तान' अखबार में प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर तहसील चायल क्षेत्र में संचालित खनन पट्टों का संयुक्त टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन घाटों की जांच में मल्हीपुर घाट पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। चायल तहसील क्षेत्र में यमुना तल में संचालित खनन पट्टों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। 'हिन्दुस्तान' अखबार में मंगलवार को प्रकाशित खबर 'एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां' के संदर्भ में डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम चायल अरुण कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार संजय कुमार, खान अधिकारी सीपी जायसवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.