सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- यमुना नदी में अवैध खनन करने वाले हरियाणा के खनन कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल अवैध खनन की शिकायत के बाद जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर शनिवार को बेहट पुलिस ने हरियाणा के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि हरियाणा के कुछ लोग यमुना नदी में अवैध खनन कर पानी की जलधारा को प्रभावित कर रहे है। अवैध खनन किए जाने की शिकायत एक व्हाट्सएप ग्रुप पर की गई, जिस पर डीएम मनीष बंसल ने संज्ञान लेते हुए अवैध खनन की जांच कराई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल ने जानकारी देते बताया कि पांच और छह दिसंबर को राजस्व, खनन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के गड्ढों की पैमाईश की। पैमाईश में तहसील बेहट के ग्राम आलमगीरपुर गुर्जर में हरियाणा के व्यक्तियो...