गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- लोनी। अपर जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी, टास्क फोर्स के सदस्यों और पुलिस बल के साथ शनिवार रात पचायरा गांव स्थित रेत खनन पट्टा पर छापेमारी की। इस दौरान दिल्ली की सीमा क्षेत्र में अवैध खनन होता मिला। टीम ने दिल्ली के अधिकारियों को सूचना देकर तीन जेसीबी मशीन को जब्त कराया। एनजीटी के आदेश पर क्षेत्र में यमुना नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए गाजियाबाद अपर जिलाधिकारी सौरभ भट्ट ने खनन अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी के साथ शनिवार रात पचायरा गांव स्थित रेत खनन पट्टा पर छापा मारा। टीम को गाजियाबाद की सीमा से सात किलोमीटर दूर नदी किनारे दिल्ली की सीमा में तीन मशीनों से अवैध खनन होता मिला। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि रेत खनन के परिवहन के लिए दिल्ली बुराड़ी थाना क्षेत्र से एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि दि...