मथुरा, जनवरी 2 -- नववर्ष पर गऊघाट के पावन तट पर यमुना आरती सेवा मंडल द्वारा आयोजित यमुना महारानी का द्वितीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद यमुना मैया के दर्शन और आरती के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। छप्पनभोग के हुए दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ महन्त कन्हैयादास बाबा (राधे टीले वाले) के सानिध्य में वेदोक्त मंत्रोच्चार और यमुना जी की भव्य आरती के साथ हुआ। फूलों से सजे भव्य फूल बंगला और मैया को छप्पनभोग अर्पित किए गए। राधे राधे संकीर्तन मण्डल' द्वारा प्रस्तुत भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा, अर्जुन पंडित , नरेश शर्मा (बब्बू), गुड्डा पंडित,रालोद राष्ट्रीय सचिव यशपाल बघेल, जन उद्योग व्यापार मंडल के जगत नारायण, दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.