उरई, जनवरी 29 -- उरई। रेलवे लाइन व यमुना ब्रिज पर रील बनाने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। गुरुवार को आरपीएफ ने यमुना ब्रिज के नीचे गाना गाकर रील बना रही युवती के विरुद्ध कार्रवाई की। युवती कालपी का रहने वाली है। टिव्टर के माध्यम मिली शिकायत पर उप निरीक्षक देशराज सिंह, हेड कांस्टेबिल सीके गुप्ता ने कालपी के कागजीपुरा सभासद से मिलकर जांच पड़ताल की। छानबीन के दौरान घर जाकर युवती के खिलाफ रेल अधिनियम में कार्रवाई की गई।वहीं, युवती ने खुद का वीडियो बनाते हुए जुर्म स्वीकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...