कानपुर, फरवरी 10 -- फोटो-10एकेबी 3 परिचय-तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्लापुर सिकंदरा में पिंजरा लगाते कर्मी। कानपुर देहात, संवाददाता। यमुना के बीहड़ में कहीं से भटक कर आए तेंदुए के लगातार कई गांवों में दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। तेंदुए की चहल-कदमी की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव के पास वन विभाग की ओर से पिंजरा लगवाए जाने के साथ ही वन कर्मियों की टीम रात में ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश में जुट गई है। जिले की दक्षिणी सीमा पर स्थित यमुना नदी के बीहड़ क्षेत्र के गांवों में इस समय तेंदुए को लेकर गांव वालों में दहशत का माहौल बना है। पिछले कई दिनों से बीहड़ पट्टी केे ग्राम गुबार, बिजहरा, पिचौरा व दिबैर आदि के आसपास तेंदुआ देखे जाने से गांव वाले दहशत में हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.