नई दिल्ली, अगस्त 30 -- दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। पुरानी दिल्ली स्थित पुल के समीप यमुना का जलस्तर 205.52 मीटर तक पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ज्यादा है। प्रशासन की ओर से निचले इलाके में रहने वाले लोगों को लगातार बाहर निकाला रहा है ताकि वे यमुना की चपेट में न आए। सरकार द्वारा लोगों के लिए कई जगहों पर राहत शिविर भी बनाए जा चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहा था। शनिवार सुबह यह खतरे के निशान के पास पहुंच गया था। हरियाणा से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने के चलते शनिवार दोपहर बाद इसका जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर गया। बताया जाता है कि यमुना का जलस्तर 205.52 पहुंच गया जिसके देर रात तक और बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.