लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अब किसानों से 4300 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से उनकी जमीन खरीदेगा। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। यमुना अथारिटी अभी तक किसानों से 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन खरीदता था लेकिन वहां के किसानों व भूस्वामियों की मांग थी कि उनकी जमीन उसी रेट पर खरीदी जाए जिस रेट पर जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन खरीदी जाए। इसको लेकर वहां के किसानों के प्रतिनिधियों ने कुछ समय पहले लखनऊ आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की थी। दूसरे चरण में यमुना प्राधिकरण को 4000 एकड़ से अधिक जमीन खरीदनी है। इसमें कई औद्योगिक परियोजनाएं लगेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.