मथुरा, नवम्बर 18 -- मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बसने वाली राया हेरिटेज सिटी में वृंदावन-मथुरा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। हेरिटेज सिटी में 12 गांवों को शामिल किए जाएंगे। हेरिटेज सिटी में शामिल होने के बाद इन गांवों की तस्वीर ही बदल जाएगी। इस हेरिटेज सिटी में मथुरा-वृंदावन की कला संस्कृति के अलावा योगा केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सालय, पार्क, कथा वाचनालय आदि होंगे। हेरिटेज सिटी का निर्माण कार्य 10 सालों में तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में तीन-तीन साल का समय लगेगा। इसके बाद तीसरे चरण में कार्य संपन्न होगा। परियोजना में 12 गांव के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसमें करीब 1200 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। 735 एकड़ की हेरिटेज सिटी का विकास 6300 करोड़ रुपये से किया जाएगा। ऐसी होगी हेरिटेज सिटी मथुरा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.