प्रयागराज, फरवरी 17 -- नए यमुना पुल से मंगलवार को एक युवक छलांग लगाने के इरादे से रेलिंग पर चढ़ा गया। हालांकि, ड्यूटी पर मुस्तैद पीएसी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। पीएसी के अनुसार, अलोपीबाग निवासी 27 वर्षीय छंगू नए यमुना पुल पर पहुंचा और छलांग लगाने के लिए रेलिंग में चढ़ गया। पुल पर ड्यूटीरत 23वीं वाहिनी पीएसी के जवान मनोज सिंह राणा, संजय कुमार, नितिन कुमार, हितेश कुमार व प्रशांत चौहान और मोबाइल ड्यूटी में तैनात आकिल अंसारी व प्रिंस ने उसकी जान बचा ली। टीम ने उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...