सहारनपुर, फरवरी 14 -- बेहट तहसील क्षेत्र में यमुना नदी की मुख्य धारा पार अवैध खनन का मामला सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल जियोकोर्डिनेट युक्त फोटो और वीडियो के आधार पर प्रकाश में आया। खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे की तहरीर के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को राजस्व विभाग और थाना बेहट पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी-हरियाणा सीमा के समीप स्थित ग्राम असलमपुर बरथा, खसरा संख्या-1, जमना श्रेणी-6(1) भूमि का निरीक्षण किया। मौके पर तीन स्थानों पर बड़े गड्ढे पाए गए और भारी वाहनों के टायरों के निशान हरियाणा की ओर जाते मिले। प्राथमिक जांच में कुल 14392.28 घनमीटर आरबीएम उपखनिज का अवैध खनन व परिवहन पाया गया, जिससे राज्य सरकार को राजस्व क्षति हुई है। तहरीर में हरियाणा राज्य के अज्ञात स्टोन क्रेशर स्वामियों व अन्य अज्ञात व्यक्तिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.