कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले की दक्षिणी सीमा पर उफनाई यमुना कहर बरपा रही है। जलस्तर बढ़ने से भोगनीपुर व सिकंदरा तहसील क्षेत्र के तीस से अधिक गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं। इससे फसलें तबाह होने के साथ घरों में पानी घुसने से दहशत बढ़ गई है।शुक्रवार सुबह यमुना खतरे के निशान से साढ़े तीन मीटर ऊपर बह रही थी। सबसे अधिक तबाही मूसानगर क्षेत्र में यमुना- सेंगुर के संगम स्थल चपरघटा के आसपास के 9 गांवों में होने के साथ पानी से घिरे गांवो के ग्रामीण सुरक्षित ठिकानो पर जाने के लिए सामान समेत रहे हैं। एमपी व राजस्थान में बारिश के साथ कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण उफनाई यमुना के पानी में लगातार छह सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है।यमुना के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से यमुना- सेंगुर के तटवर्ती तीस से अधिक गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.