शामली, अगस्त 7 -- मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 51966 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते देर रात जलस्तर में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। वहीं, बाढ़ नियंत्रण चौकियों को अलर्ट किया गया है। बुधवार को पहाड़ी क्षेत्रों में 44 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसी के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव भी बढ़ गया। इसके बाद बुधवार प्रात: आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 51966 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। मंगलवार के सापेक्ष जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि भी दर्ज की गई है और बहाव समुद्र तल से 229.53 मीटर पर पहुंच गया है। चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। उधर, बैराज से छोड़े गए पानी के देर रात कैराना पहुंचने पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए खादर क्षेत्र...