शामली, जुलाई 22 -- हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक बार 28261 क्यूसेक पानीप छोड़ा गया है। इसी के चलते घाट पर कांवड़ियों के स्नान को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव चल रहा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे हथिनीकुंड बैराज से एक बार फिर यमुना नदी में 28261 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है, जिसके चलते कैराना क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की संभावना हैं। हालांकि, फिलहाल ब्रिज पर बहाव 228.46 मीटर पर है। चेतावनी बिंदु 231 व खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। बताताया जाता है कि इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते कैराना यमुना ब्रिज के निकट शिवभक्त कांवड़िए भी स्नान कर रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बढ़ा दी गई है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.