शामली, जुलाई 4 -- कैराना। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुन नदी में 27 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं। पिछले कई दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में उतार-चढाव चल रहा है। बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर 229.20 मीटर था, लेकिन हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 6579 क्यूसेक प्रति सैकेंड थी, जिस कारण गुरुवार सुबह आठ बजे जलस्तर में मामूली कमी आने पर जलस्तर 229.10 मीटर पर था। उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में 13,359 क्यूसेक पहुंच गया था। जबकि दोपहर दो बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढकर 27000 क्यूेसक प्रति सैकेंड पर पहुंच गई, जिसके चलते शुक्रवार सुबह तक ...