शामली, जनवरी 5 -- यमुना नदी पर मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाव चालक पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मजदूर की पिटाई की, जिसमें मजदूर का हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव ढूंढूखेड़ा निवासी दीपिका के पुत्र ओम सिंह, जो मछली समिति के कार्यकर्ता हैं, ने थाने में तहरीर देकर नाव चालक लीलू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओम सिंह के अनुसार, उनका मजदूर अमृत मुखिया पुत्र दिनेश मुखिया यमुना नदी में मछली पकड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान नाव चालक लीलू ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर अमृत मुखिया के साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया। घटना के बाद घायल अमृत मुखिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.