कौशाम्बी, मई 4 -- सरायअकिल थाने के नंदा का पुरवा घाट पर रविवार सुबह दोस्त संग यमुना में नहाने गया किशोर गहरे पानी में समा गया। सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यूसुफपुर मजरा पुरखास गांव निवासी इश्तियाक अहमद सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी आइमा सिद्दीकी अपने इकलौते बेटे 16 वर्षीय शान और दो बेटी हिफ्जा और साएमा के साथ रहती हैं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह शान पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त चमन के साथ नंदा का पुरवा घाट पर यमुना नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया। शान को नदी में डूबता देख चमन ने मदद के लिए चीख-पुकार की। फोन कर घटना के बारे में घरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.