दिल्ली, मार्च 2 -- यमुना नदी की सफाई और उसे साफ स्वच्छ रखना, दिल्ली की नई रेखा गुप्ता सरकार की पहली प्राथमिकता है। शपथ के बाद यमुना आरती और उससे पहले से जारी सफाई यह बता रही है कि दिल्ली की नई सरकार इस मामले पर सीरियस है। इसी कड़ी में बीजेपी सरकार एक और काम करने वाली है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यमुना नदी के 7-8 किलोमीटर के हिस्से में फेरी और क्रूज सेवा शुरू होने वाली है। यह सेवा राष्ट्रीय राजधानी में वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) और जगतपुर (शनि मंदिर) के बीच चलेगी। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने दो सौर ऊर्जा से चलने वाले क्रूज जहाजों के लिए ऑपरेटर चुनने के लिए प्रस्तावों का अनुरोध (आरएफपी) जारी किया है। बोली लगाने वालों को इसके लिए नियत तारीख तक अपनी पूर्व-योग्यता, तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव जमा करने होंगे। यमुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.