शामली, जून 14 -- यमुना नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। उसे प्राइवेट गोताखोर ने सकुशल बचा लिया। शुक्रवार को यमुना ब्रिज के निकट चार युवक गर्मी में राहत पाने के लिए नहाने के लिए आए थे। इस दौरान एक युवक गहरे कुंड की ओर पहुंच गया और डूब गया। वहां मौजूद प्राइवेट गोताखोर साजिद की नजर युवक पर पड़ी। युवक को डूबता देख उसके साथी मौके से फरार हो गए, जबकि गोताखोर ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। युवक ने अपना नाम अजय निवासी बाईपास के निकट कैराना बताया। बाद में युवक अपने घर चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...