सहारनपुर, जनवरी 16 -- चिलकाना ज्ञयाजुद्दीनपुर सोंधेबांस यमुना नदी में कार डूबने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से यमुना में कार को बमुश्किल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया की हरियाणा के खिदराबाद निवासी चार युवक पठेड़ की तरफ से आ रहे थे, जिनकी कार गारा मिट्टी सनी हुई थी। चारों युवक जैसे ही कार को धोने के लिए यमुना किनारे गए तो वहां पहले से ही खुदे गड्ढे में उनकी कार धस गई, जिसे काफी मसक्कत के बाद भी नहीं निकाला जा सका। बताया जाता है की चारों युवक नशे में धुत थे। गाड़ी को डूबते देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा तुरंत जेसीबी को बुला यमुना से डूबी कार को बाहर निकाला। गनीमत रही की गाड़ी में कोई सवार नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...