मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण ट्रेन संचालन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गाजियाबाद तक ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिस कारण कई ट्रेनें से मुजफ्फरनगर में भी विलंब से पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद तक होने के कारण यात्रियों को बाकी का सफर ऑटो से ही पूरा करना पड़ रहा है। दरअसल मुजफ्फरनगर से रोजाना हजारों यात्री पुरानी दिल्ली जाते हैं, जो सहारनपुर दिल्ली मेमू से सफर करते हैं। लेकिन हाल ही में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पानी रेलवे ट्रेक पर आने के से बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिस कारण पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद तक ही किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.