शामली, जुलाई 2 -- यमुना नदी के जलस्तर में एक बार फिर 20 सेंमी वृद्धि दर्ज की गई है। इसी के चलते किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन पूर्व जलस्तर बढ़ा था, जिस पर एक दिन पूर्व जलस्तर में गिरावट होने पर बहाव 228.30 मीटर पर पहुंच गया था। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए 3148 क्यूसेक पानी से जलस्तर में मंगलवार प्रात: आठ बजे 20 सेंमी. की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी समय 10385 क्यूसेक पानी भी डिस्चार्ज किया गया है। बहाव 228.50 मीटर पर है। हालांकि, खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते खादर क्षेत्र में खेती करने वाले किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.