नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जुलाई 12 -- यमुना नदी की सफाई के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाया जा रहा सीवेज का मास्टर प्लान अगले 15 दिनों के भीतर तैयार हो जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने से सरकार यमुना सफाई के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकेगी और उसे लागू करने में बड़ी मदद मिलेगी। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जल मंत्री ने कहा कि पहले सरकार को जानकारी थी कि यमुना में लगभग 450 एमजीडी सीवेज गिरता है, लेकिन अब जानकारी मिली है कि यह आंकड़ा 800 एमजीडी तक है। यमुना की सफाई के लिए सरकार द्वारा तय किए गए बिंदुओं पर काम चल रहा है। राजधानी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (डीएसटीपी) बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। डीडीए से जल्द ही इन्हें बनाने के लिए जमीन मांगी जाएगी। जल मंत्री ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.