शामली, अगस्त 31 -- हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 70 सेंटीमीटर बढ़कर 230.37 मीटर हो गया। यह चेतावनी बिंदु से मात्र 63 सेंटीमीटर नीचे है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 229.67 मीटर था और हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण 51502 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। इसके परिणामस्वरूप शनिवार सुबह आठ बजे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 230.37 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.50 मीटर है। उधर, शनिवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से 49573 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इसी के चलते खादर क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.