नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के यमुना डूब क्षेत्रों में युवाओं व नागरिकों के लिए साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यमुना डूब क्षेत्रों में स्थित पार्कों व जैव विविधता पार्कों में साइकिल ट्रैक को विकसित किया है। इस संबंध में डीडीए अधिकारियों ने बताया कि डीडीए 21 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक तैयार करेगा। यह यमुना डूब क्षेत्र के कुल 30 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा। यमुना किनारे स्थित बांसेरा पार्क व अन्य यमुना डूब क्षेत्रों में साइकिल ट्रैक को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वर्ष के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...