राहुल मानव, मार्च 22 -- यमुना डूब क्षेत्र के संरक्षण को लेकर कई परियोजनाओं को तैयार किया गया है। इसे लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यमुना डूब क्षेत्र में दस परियोजनाओं को तैयार किया है। इसमें से 371 हेक्टेयर (लगभग 916.7 एकड़) क्षेत्र में डीडीए मयूर पाकृति पार्क को विकसित कर रहा है। यह डीडीए की यमुना डूब क्षेत्र को लेकर सबसे बड़ी परियोजना है। यह पार्क मयूर विहार के सामने यमुना के पूर्वी तट पर स्थित है। यह पार्क नदी के 22 किलोमीटर के डूब क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। डीडीए प्रशासन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इससे पहले यमुना डूब क्षेत्र में यमुना वाटिका पार्क और अमृत पार्क को भी प्राधिकरण ने शुरू किया है। डीडीए के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना पर 136.8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस पर काम शुरू हो गया है। अक्तूबर 2026 तक इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.