विकासनगर, अगस्त 18 -- यमुना और टौंस नदी के जल स्तर में गिरावट आने से तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है। त्यूणी के गुतियाखाटल, पछुवादून के ढकरानी गांव की निचली बस्ती में बसे लोग जलस्तर घटने से खुश नजर आए। वहीं प्रशासन का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। रविवार को भारी बारिश के बाद यमुना और टौंस का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। त्यूणी में टौंस का जलस्तर बढ़ने से गुतियाखाटल बाजार के व्यापारियों और लोगों की चिंता बढ़ गई थी। टौंस की सहायक नदियों में भी लगातार जलस्तर बढ़ा हुआ था। सोमवार को टौंस चेतावनी निशान से दस मीटर नीचे बही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...