नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजधानी क्षेत्र में यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए हैं। परिषद ने आपात तैयारी, नालों की डी-सिल्टिंग, जल निकासी व्यवस्था और 24x7 नियंत्रण कक्ष जैसी महत्वपूर्ण पहलें लागू की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि एनडीएमसी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें राजधानी में हो रही वर्षा और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी चेतावनी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। परिषद ने स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए अपनी तैयारियों को और तेज किया है तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.