मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- दिल्ली-शाहदरा में यमुना के उफान का असर अभी थमा नहीं है। दिल्ली रूट तीसरे दिन भी बहाल न हो सका। जलस्तर बढ़ने से दिल्ली अब दूर हो गई। पुरानी दिल्ली की गाड़ियों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। पूर्णागिरी जनशताब्दी व दिल्ली कोटद्वार सिद्धबली एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रहीं। जबकि दिल्ली होकर आगे जाने वाली आला हजरत, अवध आसाम समेत अन्य ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। गरीब रथ को हापुड़ से अंबाला के लिए आज रवाना किया गया। यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने से रेल संचालन बाधित है। इससे दिल्ली के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल सेवा न होने से यात्रियों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा है। पुरानी दिल्ली के लिए संचालित ट्रेनों के रूट बदले गए है। बरेली-भुज आला हजरत, अवध आसाम, रानीखेत एक्सप्रेस,मसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.