आगरा, जून 8 -- नगर निगम और यमुना रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह यमुना आरती स्थल के पास नदी की तलहटी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना था। सैकड़ों लोगों ने इस मुहिम में भाग लिया। स्वयंसेवी संस्थाएं इंडिया राइजिंग, संस्कृति फाउंडेशन और एक पहल संस्था के वालंटियर्स, क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने फावड़ा, झाड़ू, दस्ताने और कचरा एकत्रित करने के लिए बैग लेकर यमुना की तलहटी में सफाई की। बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलिथीन और ठोस अपशिष्ट इकट्ठा किया गया, जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से निस्तारण केंद्र भेजा गया। अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.