गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। यमुना को प्रदूषण से निजात दिलाने में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों की तरफ से देरी की जा रही है। इस टेंडर की समयावधि को पांचवीं बार बढ़ाया गया है। इस टेंडर को खोलने की नई तिथि अब 10 फरवरी निर्धारित की गई है। पिछले साल छह अक्टूबर को जीएमडीए ने गांव धनवापुर में 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का सीवर शोधन संयंत्र और 400 एमएलडी क्षमता का पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। इनके निर्माण पर करीब 191 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस टेंडर को 27 अक्टूबर को खोला जाना था। तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है। टेंडर को खोलने की बजाय समयावधि को बार-बार बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरियाणा सरकार को आदेश जारी किए हैं कि यमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.