नई दिल्ली, जनवरी 7 -- यमुना में सीवरेज गिरने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार एक और बड़ा कदम उठाएगी। दिल्ली जल बोर्ड ऐसे इलाकों में घरों से सीवरेज उठाएगा जहां सीवर लाइन नहीं हैं। लोगों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। ऐसी कॉलोनियों में सेप्टिक टैंक से सीवरेज उठाने के लिए जल बोर्ड 300 वाहन किराए पर लेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दरअसल, जिन इलाकों में सीवर लाइन नहीं हैं, उनमें शौचालयों के लिए सेप्टिक टैंक बनाए जाते हैं। इन सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए लोग प्राइवेट मशीनों को बुलाते हैं और अपनी जेब से पैसा खर्च करके सीवरेज को उठवाते हैं। सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले प्राइवेट मशीन संचालित करने वाले लोग इस सीवरेज को आसपास के किसी भी नाले में डाल देते हैं और नाले के जरिए यह गंदा पानी सीधे यमुना में पहुंचता है। हर साल लाखों सेप्टिक टैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.