देहरादून, जनवरी 8 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड संख्या 33 यमुना कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीसी सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नंदा देवी मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंघल, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कोठियाल, अनुराज क्षेत्री उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.