बागपत, सितम्बर 3 -- यमुना में आए पानी के सैलाब ने किसानों को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। जिलेभर के 14 सौ से अधिक किसानों की करीब 20 हजार बीघा फसलें यमुना के पानी से लबालब हो चुकी है। धान, सब्जी और चारे की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो चुकी है, जिससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं बेशकीमती जमीन भी पानी के बहाव में कट रही है। जिसके चलते किसानों की आंखू से आंसू निकल रहे है। हथनीकुंड बैराज से यमुना में लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे यमुना किनारे सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। हालांकि, प्रशासन ने यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना किनारे बसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। साथ ही प्रशासन ने यमुना...