प्रयागराज, जुलाई 4 -- यमुना के साथ अब गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। देर रात तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। कानपुर बैराज से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाए जाने के चलते कछारी इलाकों में पानी फैलने की संभावना है। कानपुर बैराज से शुक्रवार को 83594 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि गुरुवार को बैराज से 29555 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया था। बैराज से शुक्रवार को छोड़ा गया पानी अगले दो दिन में यहां पहुंचने की संभावना है। देर रात नैनी में यमुना का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिग्विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन बैराज से छोड़ा जा रहा पानी यहां पहुंचेगा तो गंगा का जलस्तर बढ़ना तय है। रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.26 मीटर, छतनाग में 74.87 ...