नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली में यमुना के बाढ़ में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी की धारा में बह गया। बचाव टीम पानी से बाहर निकालकर उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क के पास अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ते समय 14 साल का एक लड़का बाढ़ के पानी में डूब गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शास्त्री पार्क इलाके का यह लड़का अपने दोस्तों के साथ यमुना किनारे गया था। मछली पकड़ते समय वह गलती से पानी में फिसल गया और पानी की धारा में बह गया। इस घटना की सूचना शुक्रवार शाम शास्त्री पार्क थाने को मिली। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों के साथ एक टीम मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.