प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। कभी तेज तो कभी धीमी गति से निरंतर बढ़ रहे यमुना के जलस्तर से संगम लगभग लबालब हो गया है। यमुना में आ रहा पानी कई दिनों से संगम में फैल रहा है। पिछले 12 घंटे (मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक) में यमुना का जलस्तर 46 सेमी बढ़ा। यमुना के प्रभाव से छतनाग में गंगा का जलस्तर पिछले 12 घंटे में 49 सेमी बढ़ गया। इसी अवधि में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर सिर्फ तीन सेमी बढ़ा। पिछले 24 घंटे (मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक छतनाग में गंगा का जलस्तर एक मीटर छह सेमी बढा। इस अवधि में नैनी में यमुना 94 सेमी और फाफामऊ में गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़ा है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के कंट्रोल रूम का दावा है कि गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...