प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज। गंगा का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। संगम क्षेत्र के तीर्थ पुरोहित पिछले दो दिन से अपनी चौकी और पूजन सामग्री लेकर पीछे हट रहे हैं। घाटों पर गंगा के फैलाव से कई तीर्थ पुरोहितों की पूजन सामग्री भी खराब हो चुकी है। संगम क्षेत्र की यह स्थिति यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से हुई है। यमुना का जलस्तर 48 घंटे में साढ़े तीन मीटर बढ़ गया। यमुना के दबाव से छतनाग में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे (रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक) दो मीटर 28 सेमी बढ़ गया। यमुना के दबाव में गंगा का बढ़ा पानी संगम क्षेत्र में फैल रहा है। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 76.14 मीटर, छतनाग 74.78 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 75.61 मीटर था। गंगा-यमुना का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.