शामली, जुलाई 26 -- पहाडों पर बारिश बंद होने के चलते यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। लगातर दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में साढे 31 हजार क्यूसेक पानी छोडा गया था जिसके बाद यमुना का जलस्तर बढकर 229.45 मीटर पर पहुंच गया था। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर पर है। इसके बाद पहाडों पर बारिश बंद हो गई, जिस कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने लगा। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 229.15 मीटर पर था। शुक्रवार को 15 सेंमी घटकर 229 मीटर पर आ गया। उधर, शुक्रवार को ही हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 14523 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...