नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा। यमुना के किनारे कालिंदी कुंज के पास युवा शक्ति घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति जागरुक करना रहा। उन्होंने बताया कि विशेष इंडियन आर्मी यमुना टास्क फोर्स ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...