बागपत, सितम्बर 3 -- यमुना नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। फसलों को जलमग्न करने के बाद यमुना का पानी बस्तियों में घुसने को आमदा है। यमुना का रौद्र रूप देख लोगों की रूह तक कांप रही है। यमुना किनारे बसे गांवों ओर शहर की बस्तियों के लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। हर किसी के मुंह से बस यहीं निकल रहा है कि यमुना में पानी का ऐसा सैलाब आज तक नहीं देखा। वहीं, सिंचाई विभाग के आंकड़ों की बात करें तो यमुना नदी के उफान ने दो वर्ष पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। वर्ष 2023 में यमुना का जलस्तर सर्वाधिक 211.50 मीटर दर्ज हुआ था, लेकिन यमुना अब इस आंकड़े को पार करते हुए पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यमुना यूपी और हरियाणा के बीच से होकर गुजर रही है। एक ओर बागपत जिला है, तो दूसरी ओर हरियाणा का सोनीपत और पानीपत जिला है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से ही यमुना नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.